6. प्रभु गीत

प्रभु गीत

कर ले प्रभु का ध्यान उमरिया बीती जाये ।

ले ले ओम का नाम उमरिया बीती जाये ।।

प्रभु ने दी है सुंदर काया, करने को शुभ काम कमाई,

ये है सुन्दर उजली चादर, दाग न इसको लगने पाये।

कर ले—

जन्म से पाकर सुन्दर मोती, बालकपन में उसने देखा,

यौवन में गया भूल, कहाँ वो मोती खोये ।

यौवन भोगों ने भरमाया, प्रभु नाम कभी याद न आया,

अब जीर्ण हुई जाती ये काया, क्यों अब पछताये ।

कर ले—

विषय भोग ने तुझे ठगाया, तुझ पर अपना राज जमाया,

इसे संभाल के रख ले अब तू, क्यों यूँही इसे गंवाये ।

कर ले—

न तो तूने प्रभु ध्याया, न ईश नाम तुझे याद आया,

हाथ मले बैठा क्यों रोये, उमरिया बीती जाये ।

कर ले—

-कमला मायर

Scroll to Top