13. ओउम का नाम
ओउम का नाम
रटा कर रसना ओउम का नाम।
ओउम का नाम सुख का धाम।।
पहले मन को बना ले निर्मल,
धो कर इसको करले उज्जवल,
अंकित कर फिर उसमें नाम—रटा कर
ओउम नाम है अनुपम मोती,
मन में फैलाए जगमग ज्योति,
दूर करे अँधेरा तमाम—रटा कर
ऋषि मुनियों ने इसे ध्याया,
ध्या कर जीवन उत्तम बनाया,
तू करता रह इसका गान—रटा कर
वेद ने इसकी महिमा गाई,
दयानन्द ने विधि बतलाई,
है यह उत्तम पवित्र महान—रटा कर
ओउम नाम का आश्रय लेले,
इसी नाम की माला जप ले,
बन जावें तेरे दोनों धाम—रटा कर
-कमला मायर