31. लागी लगन
लागी लगन-
लागी लागी लगन,
मोहे लागी लगन,
प्रभु सुमिरन की लगन, लागी लागी,
जब लागे ये लगन तो शीतल होव मन – लागी लागी
दुःख में नाम का सुमिरन कर लें,
सुख में कभी न भूलें,
संकट सारे काट जाएंगे,
उज्जवल होगा मन – लागी लागी
इसी नाम की माला जप लें,
श्वास श्वास के बनाएं मोती,
प्राणों की माला जप जप कर
हो जाएँ मगन – लागी लागी
-कमला मायर