47. ओउम नाम

ओउम नाम-

तू ओउम नाम सुमिर ले प्राणी

तेरा जीवन सफल हो जाएगा।

इसी नाम की माला जप ले,

तेरा जीवन सफल हो जाएगा।।  तू

दिन-दिन, पल-पल, छिन-छिन बीतें,

कुछ करले जीवन बीता जाता है।

इसमें ही शुभ कर्म कमा ले,

तेरा मार्ग सरल हो जाएगा।।  तू

प्रति श्वास से नाम की माला पिरो ले,

कंठ में उसको धारण कर ले।

जब प्राण प्राण से निकले नाम,

जीवन निर्मल हो जाएगा।। तू

ऋषियों ने इस नाम की महिमा गाई,

और इसके जप की विधि बतलाई।

उनके जीवन से कुछ सीख ले प्राणी,

तेरा जीवन सफल हो जाएगा।।  तू

-कमला मायर

Scroll to Top