69. हे ईश वर दो

हे ईश वर दो-

हे ईश वर दो ऐसा, बन जायें हम तुम्हारे,

तुको ही ध्यायें निशदिन, जीवन बने हमारा। हे ईश

कोई दुःख न पास आये, कष्ट होंवे दूर सारे,

सुखों की वर्षा होव, पाएं आशीष तुम्हारे।

घबरायें न संकटों से, बल-शक्ति पाके तुमसे,

बाधाएं कुचलते जायें, पहुंचें पास तुम्हारे। हे ईश

तन में हो पूर्ण शक्ति, और बल हो आत्मा में,

अमृत की कार्डो वर्षा, दुःख दूर करदो सार। हे ईश

विषयों की आँधियों ने, घेरा हुआ है हमको,

तुम ही बन के रक्षक, दे दो हमें सहारे। हे ईश

पाखंड, पाप ने जब, डाला हो अपना डेरा,

ज्योति से अपनी इश्वर, ज्योतित करो मार्ग सारे। हे ईश

-कमला मायर

Scroll to Top