2. असीम (प्रेरणा), रश्मियो

असीम (प्रेरणा)

वह असीम इन्द्रियजीत है – वह नेत्र का नहीं दृष्टि का विषय है – नेत्र खोले खोले दिन पर दिन बीतते गए – कुछ दूर तक का सीमित दृश्य ही उनमें समा पाया – नेत्र मूंदते ही विस्तृत वसुंधरा के रंग बिरंगे दृश्य – उससे भी पार एक दिव्य आभा की छाया समीप आती दिखाई दी – मूंदे नयनों की ज्योति में दिखने वाला संसार ही दूसरा है – दिवस के स्वर्णिम उजाले की अपेक्षा रात्रि का काजल सा तम एक विस्तृत दृश्य सामने ला देता है – इस अपूर्व अनुभव की उपमा शतशत भानुओं एवं नक्षत्रों  के प्रकाश से भी नहीं दी जा सकती।

सोचती हूँ दिवस के सुनहले कर कहीं रात्रि के तम में सजाए दृश्यों पर पानी फेर कर उनका अस्तित्व सदा सदा के लिये न मिटा दें, इससे तो अंधेरी रात भली – मन कह उठता है –

रश्मियो

रश्मियो मेरे घर न आना

भोर न मुझको जगाना

रजनी उज्जवल बीत न जाये

दृश्य उज्जवल मिट न जाये

दिवस आते  ज्योति आती

लघु तारकों को डुबाती

कितना भी मैं नयन फैलाऊँ

कुछ भी देता न दिखाई –

मूंदे नैनों का सवेरा, होते ही फैला उजाला

ज्योति अनुपम उनमे छाई,

भानु उनको न मिटाना

रश्मियो —

उस निशा में देखी मैंने, दिव्य वो प्रतिमा निराली

जो न दिन में देखने पाई

रजनी तम की ज्योति को रश्मियो तुम न मिटाना

नेत्र खुलते ही हुआ तम, दीर्घ भवनों, तरुवरों ने

ढांप दी वो दिव्य ज्योति, जो रजनी ने सँवारी,

ज्योति तुम न वो बुझाना,

रश्मियो—-

ढूढ़ते मेरे नयन, दिव्य वो अरूप प्रतिमा

जल में थल में नभ में है रूप सुन्दर अपना छुपाये

इन्द्रियों के कर न पहुंचें जो उस तक,

सूर्य कर क्यों उसको पाये

मिल जाये अंतर मनस के

उसका है जो स्थिर ठिकाना

रश्मियो मेरे घर न आना—

-कमला मायर

Translation by Sanjay Mathur, Bay Area based poet and High-Tech professional. (Sincere thanks, Sanjay ji)

“Sun Rays don’t come to me!”

Sun Rays! Do not  come to me

Dawn! Do not wake me 

The bright night must not get over

The bright scenes must not disappear. 

Along with the day comes the daylight

That dissolves tiny stars In the sky

However hard I try

I can not see them any more 

As I shut the dawn of my eyes 

They get illuminated 

With such bright light

That the Sun cannot destroy them, O Rays!

In the brightness 

Inside my closing eyes

An amazingly bright

Absolutely divine image lies 

That I could not see

During the bright days of my life, O Rays! 

Opening my eyes, I see darkness

In large houses and under large trees

They block the divine light 

That darkness has blessed me

Please don’t shut this light, O Rays! 

My eyes are looking for

That bright divine image

Which is hidden in sea

Buried in the Earth

And in the sky as grace

Hiding it’s beautiful face

Can’t be perceived by ordinary eyes

In the ordinary Sun-rays. 

This omnipotent existence

Can only be seen

Through the inner eyes, O Rays! 

 

Scroll to Top